फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage girl raped while going to collect wages, FIR lodged

Agra News: मजदूरी के पैसे लेने गई किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped while going to collect wages, FIR lodged
लादूखेड़ा। थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव में आलू की मजदूरी के पैसे लेने गई किशोरी से ठेकेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




थाना सैंया के एक गांव निवासी नीलू आलू की ठेकेदारी करता है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने ठेकेदार के बुलाने पर कुछ दिन आलू बीनने का काम किया था। आरोप है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे मजदूरी देने के लिए ठेकेदार ने किशोरी को पड़ोस के दूसरे घर में बुलाया। वहीं, उसके साथ जबरदस्ती की। सात ही किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने घर पहुंचकर पिता व परिवार के लोगों को ठेेकेदार की करतूत बताई। किशोरी के पिता उसे लेकर थाना सैंया पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ही है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed