{"_id":"6a0240699f9b2a7e5f053fbf","slug":"teenage-girl-molested-blackmailed-with-threats-to-circulate-photos-agra-news-c-421-1-sagr1001-7854-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी से छेड़छाड़, फोटो वायरल करने धमकी देकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी से छेड़छाड़, फोटो वायरल करने धमकी देकर किया ब्लैकमेल
Tue, 12 May 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर एक युवक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव की महिला अपने घर ले जाती थी। आरोप है कि वहीं रंजीत और सूरज भी आते थे। महिला ने ही रंजीत से बेटी की मुलाकात कराई थी। आरोप है कि रंजीत ने उसकी बेटी के धोखे से फोटो खींच लिए थे तथा उन फोटो से बेटी को ब्लैकमेल करके उससे सोने चांदी के आभूषण ले लिए। उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 25 अप्रैल को ब्लैकमेल करते हुए बेटी को अपने साथ ले गए।रंजीत के फूफा जुगनू ने टैक्सी बुक कराई थी। वापस आने पर बेटी ने बताया कि रंजीत नोएडा अपनी मामा की बेटी के यहां ले गया था। जहां उसकी मामा की लड़की व उसके पति ने कमरे बंद कर दिया। रंजीत ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वह किसी तरह वह से भागकर घर आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।