फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage girl from Assam jumped from balcony, fractured both legs

UP: अस्मत बचाने को होटल की बालकनी से कूदी असम की किशोरी, दोनों पैर में फैक्चर; नाराज हो घर से निकली थी पीड़िता

Wed, 04 Dec 2024 08:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Dec 2024 08:30 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह असम की रहने वाली है। घरवालों से नाराज होकर वह घर से निकल आई थी। गुवाहाटी स्टेशन पर एक महिला मिली। वह उसे टूंडला स्टेशन ले आई। स्टेशन पर एक युवक भी मिल गया। दोनों उसे होटल में लेकर आए थे।

विज्ञापन
Teenage girl from Assam jumped from balcony, fractured both legs
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया क्षेत्र आगरा जलेसर मार्ग पर राधा कृष्ण होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से किशोरी ने छलांग लगा दी। दोनों पैरों में फैक्चर हो गया। किशोरी को देह व्यापार के लिए ले जाने की आशंका है। 

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह असम की रहने वाली है। घरवालों से नाराज होकर वह घर से निकल आई थी। गुवाहाटी स्टेशन पर एक महिला मिली। वह उसे टूंडला स्टेशन ले आई। स्टेशन पर एक युवक भी मिल गया। दोनों उसे होटल में लेकर आए थे। इसके बाद उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की जा रही थी। 
विज्ञापन


वह अस्मत बचाने के लिए होटल की बालकनी से कूद गई। बगल में एक दुकान की छत पर वह अटक गई। घायल होने पर चीखने लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। वहीं होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कर्मचारी घटना के बाद से फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed