फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen Returning from Mathura Goes Missing Under Mysterious Circumstances

कहां है राहुल: पापा भरतपुर के लड़के पीट रहे हैं...बेटे का अंतिम कॉल, फिर नहीं लौटा घर; तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 09:57 AM IST
सार

मथुरा से घर लौट रहे 17 वर्षीय राहुल ने पिता को फोन कर बताया कि कुछ युवक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, जिसके कुछ सेकेंड बाद कॉल कट गया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया और किशोर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Teen Returning from Mathura Goes Missing Under Mysterious Circumstances
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी निवासी 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर ने घर लौटते समय पिता को फोन कर कहा था कि उसे कुछ युवक पीट रहे हैं। सात सेकंड बाद काल कट गया। बाद में मोबाइल बंद हो गया। इससे परिजन चिंतित हैं। उन्होंने अपहरण की आशंका जाहिर की है। इस मामले में थाना सिकंदरा की रुनकता चौकी पर शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


बिचपुरी निवासी हाकिम सिंह ने बताया कि बेटा राहुल (17) अपनी मौसी रिया के परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। बृहस्पतिवार रात वह लौटकर आया था। वह मथुरा आया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बिचपुरी आने के लिए वाहन में सवार हुआ। दोपहर 12:52 बजे राहुल ने पिता को फोन किया। उसने घबराई हुई आवाज में बताया कि भरतपुर के लड़के मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। करीब सात सेकेंड तक ही बातचीत हो सकी, जिसके बाद कॉल अचानक कट गई। दोबारा संपर्क करने का प्रयास करने पर उसका मोबाइल फोन बंद मिला। मोबाइल की अंतिम लोकेशन रुनकता क्षेत्र में मिली थी।
विज्ञापन


हाकिम सिंह ने शाम करीबन चार बजे रुनकता पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर दी और पुलिस से किशोर की तलाश कराने की मांग की है। हाकिम सिंह ने बताया कि परिवार पहले भी एक बेटे को डेंगू के कारण खो चुका है। वर्तमान में परिवार में राहुल और उसकी दो वर्षीय बहन प्राची हैं। एडीसीपी सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। किशोरी की बरामदगी के लिए टीम को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed