फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teen age girl grabed in sex racket

जिस्मफरोशों के चंगुल में फंसी किशोरी

Thu, 26 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 26 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
तंगहाली में 15 वर्षीय किशोरी जिस्मफरोशी के दलदल में फंस गई। एक महिला ने रुपये दिलाने का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसे हवस का शिकार बनाया जाने लगा। किशोरी की मां को इस बात की भनक लगी तो होश उड़ गए। थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने चाइल्ड लाइन से मदद की गुहार लगाई। किशोरी को आश्रय गृह में भेजा गया है।
विज्ञापन


मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। किशोरी अपनी दादी के साथ किराए के मकान में रहती है। आठ साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। मां मजदूरी करती हैं और छोटी बहन के साथ दूसरे मकान में रहती हैं। दादी मंदिरों के आसपास भीख मांगकर अपना और पोती का पेट भरती है। उनके मकान में ही पांच महीने पहले एक महिला किराये पर रहने आई। महिला ने किशोरी के घर में आना-जाना शुरू कर दिया। एक दिन बोली की अगर वह उसके साथ चले तो उनकी गरीबी दूर करा देगी। एक दिन बाजार जाने के बहाने उसे एक स्थान पर घर में ले गई। यहां पर उसको एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद महिला उसे पांच से छह बार अपने साथ लेकर गई। पांच दिन पहले उसकी मां को इस बात की जानकारी हो गई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो किशोरी की मां चाइल्ड लाइन के कार्यालय पहुंची। चाइल्ड लाइन के नरेंद्र परिहार ने बताया कि काउंसलिंग में किशोरी ने घटना की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे पंचशील आश्रय गृह में रखा गया है। समिति ने मामले में मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई के आदेश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।  बड़े रैकेट का अंदेशा
विज्ञापन

नरेंद्र परिहार का कहना है कि किशोरी ने काउंसलिंग के दौरान कई बातें बताईं। जिस्मफरोशों के चंगुल में और भी लड़कियां हो सकती हैं। अगर, पुलिस कार्रवाई करती है तो बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed