{"_id":"5dd9725d8ebc3e54da225a5e","slug":"teasing-mainpuri-news-agr4167057197","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग के अधिकारी ने वैन सवारों से की अभद्रता, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग के अधिकारी ने वैन सवारों से की अभद्रता, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चेकिंग के नाम पर वैन सवार लोगों के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। इस दौरान बीच बचाव करने आई किशोरी से परिवहन विभाग के अधिकारी ने छेड़छाड़ की। मामला तूल पकड़ता देख अधिकारी वहां से रफूचक्कर हो गया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद फर्रुखाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के चाचा की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह वह परिजनों के साथ वैन से करहल जा रही थी। आरोप है तभी बेवर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने गाड़ी को रुकवा कर कागजात मांगे। किशोरी के परिजनों ने कागजात देते हुए कहा कि उन्हें रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जाना है, उन्हें जल्दी फ्री कर दो।
इस पर अधिकारी आग बबूला हो गए। उन्होंने वैन सवार युवक से मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने आए अन्य परिवारीजनों से भी अधिकारी के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। कार में बैठी किशोरी बीचबचाव करने आई तो अधिकारी ने उससे छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। मामला तूल पकड़ता देख अधिकारी वहां से रफूचक्कर हो गए। बाद में पीड़िता ने एसपी अजय शंकर राय को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।