फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teaser entered in home and molested young girl and Threat of misdeeds

मैनपुरीः शोहदों ने घर में घुसकर दी युवती से दुष्कर्म की धमकी, पीड़ित ने छोड़ दिया कॉलेज

Wed, 07 Aug 2019 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
teaser entered in home and molested young girl and Threat of misdeeds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
भोगांव में एक युवती के साथ आरोपी आए दिन छेडख़ानी करते आ रहे हैं। सोमवार को घर में घुस आए, विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट कर दी। युवती की मां को धमकी दी कि अगर शिकायत की तो पुत्री के साथ दुष्कर्म करेंगे। शोहदों की इस धमकी के बाद परिवार सहमा हुआ है। मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी पुत्री के साथ घर में अकेली रहती है। पास के गांव नगला दुली निवासी तीन शोहदे उनकी पुत्री को आते जाते हुए परेशान करते करते हैं, रास्ता निकलते हुए फब्तियां कसना और छेडख़ानी रोजाना की हरकत बन चुकी है।
विज्ञापन

 
सोमवार की सुबह शोहदों के हौसले बढ़े और वह युवती के घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोहदों ने धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत करने गए तो पुत्री के साथ दुष्कर्म करेंगे। शोहदों की धमकी के बाद परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, तहरीर में इस तरह के आरोप लगाए गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
                          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed