फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams ran on the news of the helplessness of the old lady found on Twitter

मदद: ट्वीटर पर मिली वृद्धा की बेबसी की खबर तो दौड़ी टीमें

Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Teams ran on the news of the helplessness of the old lady found on Twitter
गंजडुंडवारा (कासगंज)। संक्रमण के दौरान में जहां एक ओर लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निराश्रित और बेबस भी कहीं न कहीं परेशान हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गंजडुंडवारा के पंचायती बाग मंदिर पर देखने को मिला। जहां एक वृद्धा कई दिनों से मदद की उम्मीद में रह रही थी। ट्विटर पर जब वृद्धा की बेबसी की खबर प्रशासन को मिली तो प्रशासन संवेदनशील हो गया। फिर क्या था मदद के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ट्विटर पर डीएम सीपी सिंह को जानकारी मिली कि गंजडुंडवारा के पंचायत बाग मंदिर पर एक वृद्धा जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष है वह कुछ भी बता नहीं पा रही है। उसे मदद की जरूरत है। इस पर डीएम ने प्रशासन व पुलिस की टीम तत्काल मौके पर भेजी। तहसीलदार पटियाली राजीव निगम व इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंच गए और फिर क्या था महिला की मदद के लिए सरकारी अफसर ही आगे नहीं बढ़े बल्कि समाजसेवी भी आगे आए। मौके पर तहसीलदार व इंस्पेक्टर ने समाजसेवी महिलाओं को बुलाया और वृद्धा को स्नान कराया, वस्त्र दिए और भोजन कराने के बाद वृद्धा को सोरों के वृद्धा आश्रम में पहुंचाया। हालांकि वृद्धा न तो अपना नाम बता सकी है और न ही अपना पता।
विज्ञापन

वृद्धा का ध्यान प्रशासन रखेगा। फिलहाल कसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा में कोरोना की जांच व स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया है।
वर्जन:
ट्विटर पर जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस के साथ मौके पर गए थे। वृद्धा को वस्त्र प्रदान किए और स्नान व भोजन कराने के बाद वृद्धा आश्रम भेजा है। - रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed