Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams from five districts raided, seizing 62 tons of refined oil.

Agra News: पांच जिलों की टीमों का छापा, 62 टन तेल-रिफाइंड सीज

Tue, 24 Feb 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teams from five districts raided, seizing 62 tons of refined oil.
जांच करती खाद्य विभाग की टीम।
आगरा। होली पर मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री पकड़ने के लिए शासन से गठित पांच जिलों की विशेष टीमों ने आगरा में छापा मारा। एक दिन में रिकाॅर्ड 62 टन सरसों तेल और सोयाबीन रिफाइंड ऑयल सीज किया। इसमें मिलावट की आशंका है। बरामद सामान की कीमत 82.56 लाख रुपये है। जांच के लिए 21 नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शहनाज हैदर आबिदी ने बताया कि शासन स्तर से पांच जिलों के अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने पांच प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इसमें 62,058 किलो सरसों का तेल, सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और राइस ब्रान ऑयल सील किया है। शुरुआती जांच में गुणवत्ता संदिग्ध और मिलावटी प्रतीत हो रही थी। रखरखाव बेहद गंदे तरीके से किया गया था। फर्म के संचालकों को नोटिस भी दिया है। नमूनों की लैब में जांच कराई जा रही है। फेल होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------

सहायक आयुक्तों को दी जांच की जिम्मेदारी:
मिलावटी और नकली सामग्री पकड़ने के लिए शासन ने सहायक आयुक्तों को जिम्मेदारी दी है। झांसी के सहायक आयुक्त पवन कुमार, फर्रुखाबाद से अजीत कुमार, कानपुर नगर के संजय प्रताप सिंह, लखनऊ के विजय प्रताप सिंह और मथुरा के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह हैं। अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं। आगरा के अधिकारियों को दूसरे जिलों में जांच करने के लिए भेजा है। इससे पहले दिन ही रिकाॅर्ड 62 टन सामग्री जब्त की गई। मिलावट-नकली सामग्री मिलने पर 18001805533 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पेट रोग का खतरा अधिक
- सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि मिलावटी खाद्य सामग्री खाने से सबसे ज्यादा पेट के विकार पनपते हैं। लंबे समय तक उपयोग से किडनी पर असर पड़ सकता है। मधुमेह, हृदय रोग का खतरा भी अधिक है।
..........
इन प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
- मंगल एडिबल ऑयल छलेसर: सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और राइस ब्रायन ऑयल में गंदगी मिली। तेल का रखरखाव ठीक नहीं था। मिलावट की आशंका पर 36,850 लीटर तेल सीज किया है। इसकी कीमत 46,97,400 रुपये है। जांच के लिए चार नमूने लिए हैं।
- महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज (सलोनी ब्रांड) शमशाबाद: यहां कच्ची घानी कोल्हू तेल तैयार किया जा रहा था। सरसों के तेल के दो नमूने लिए हैं। सुधार के लिए नोटिस भी दिया है।

- एमएम ऑयल कॉरपोरेशन : यहां सरसों का तेल और रिफाइंड पामोलिन ऑयल तैयार हो रहा था। मिलावट की आशंका पर 12 हजार किलो रिफाइंड पामोलिन ऑयल जब्त किया है। इसकी कीमत 15.48 लाख रुपये है। 74,665 हजार रुपये का 570 किलो सरसों का तेल भी सीज किया है। जांच को दो नमूने लिए हैं।
- आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नराइच, हाथरस रोड : 4140 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल जब्त किया। इसकी कीमत 5,86,200 रुपये है। 8,298 लीटर सरसों का तेल भी मिलावट की आशंका पर सीज किया है। इसकी कीमत 13,27,680 रुपये है। सरसों के तेल के आठ और रिफाइंड के तीन नमूने लिए गए।
- श्याम जी एंटरप्राइजेज, नंद लालपुर, हाथरस रोड: टीम की जांच में राइस ब्रान ऑयल मिलावटी प्रतीत होने पर 200 लीटर तेल सीज किया है। इसकी कीमत 24 हजार रुपये है। जांच के लिए राइस ब्रान ऑयल और सरसों के तेल का नमूना लिया है।

-----
मिलावटी तेल की ऐसे करें पहचान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार ने बताया कि सरसों के तेल को गर्म करने पर सुगंध उड़ जाए तो इसमें एसेंस की मिलावट हो सकती है। कई बार पाम ऑयल की भी मिलावट की जाती है। ऐसे में थोड़ा तेल हाथ पर लगाएं। सरसों का तेल चिपचिपा होता है। अगर जल्दी सूख जाए तो पाम ऑयल हो सकता है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) मार्क वाला ही तेल खरीदें। खुला तेल खरीदने से बचें।
-----

जांच करती खाद्य विभाग की टीम।

जांच करती खाद्य विभाग की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed