{"_id":"68c06cfce30f4552cf081f4e","slug":"teams-from-16-districts-will-show-their-strength-in-the-zonal-shooting-ball-championship-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-144782-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जोनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में 16 जिलों की टीम दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जोनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में 16 जिलों की टीम दिखाएंगी दम
Tue, 09 Sep 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जोनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन गांव मंछना स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता 15 सितंबर और 16 सितंबर को होगी। चैंपियनशिप में जाेन के 16 जिलों की टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन के सचिव अमर यादव ने बताया कि यह पहला मौका होगा, जब जोनल चैंपियनशिप मैनपुरी में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, एटा, मथुरा, इटावा, औरेया, फर्रुखाबाद, औरेया, मैनपुरी, झांसी, ललितपुर सहित 16 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। संवाद