{"_id":"691f86ad3018650d5e051b1e","slug":"team-c-and-team-d-emerged-winners-in-the-under-16-boys-cricket-league-agra-news-c-365-1-sagr1044-105408-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अंडर-16 बॉयज क्रिकेट लीग में टीम-सी और टीम-डी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अंडर-16 बॉयज क्रिकेट लीग में टीम-सी और टीम-डी बनी विजेता
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन
आगरा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-16 बॉयज क्रिकेट लीग करा रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में टीम-डी और टीम-सी ने अपने-अपने मैच जीते।
अवंतीबाई लोधी मैदान पर हुए मुकाबले में टीम-सी ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 48.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 268 रन बनाए। मयंक ने 48, ओम मिश्रा ने 46, नील ने 36 और आयुष गुप्ता ने 32 रनों का योगदान दिया। टीम-ए के दर्श ने 4 विकेट, प्रियंक ने 3 और रिंकू ने 2 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-ए 198 रनों पर ही सिमट गई। हालांकि कृष्ण ने 51 रनों का योगदान दिया।
मान्या क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम-डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवरों में 344 रन बनाए। अनुज वर्मा ने 157 और नमन ने 55 रनों का योगदान दिया। टीम-एफ के दुर्गेश ने 3 विकेट, आदित्य, आर्यन व अंकुश ने 2-2 विकेट झटके। टीम एफ की टीम 42.2 ओवरों में 205 रनों पर ही सिमट गई। हालांकि वंश ने 77 रनों का योगदान दिया। अंश ने 3, मानवेंद्र ने 3 और देवेंद्र ने 2 विकेट प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन के लिए अनुज वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।