Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team B wins the cricket match

Agra News: क्रिकेट मैच में बी टीम ने दर्ज की जीत

Wed, 28 Jan 2026 03:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Team B wins the cricket match
लायंस क्लब समर्पण आगरा
आगरा। लायंस क्लब समर्पण आगरा की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 15 ओवर के इस मुकाबले में ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 117 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी टीम का पहला विकेट बिना रन के गिरा, इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर उतरे विनीत गुप्ता और प्रवीण अग्रवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 12वें ओवर में संजय अग्रवाल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। महिलाओं के लिए भी 10 ओवर का विशेष मैच आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव रहे। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अंशु मित्तल, सचिव राजीव मित्तल, उपाध्यक्ष राहुल गोयल एवं क्लब चेयरमैन मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed