{"_id":"6940788f684938d6f1084ba0","slug":"team-a-won-the-match-by-47-runs-in-the-senior-womens-cricket-league-agra-news-c-365-1-sagr1045-105697-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीनियर महिला क्रिकेट लीग में टीम ए ने 47 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीनियर महिला क्रिकेट लीग में टीम ए ने 47 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
पूजा राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला
आगरा। वायु विहार रोड स्थित स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जिला स्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट लीग करा रहा है। सोमवार को टीम ए ने 47 रनों से जीत दर्ज की।
टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 191 रन बनाए। पूजा ने 77, अंजू ने 46 रनों का योगदान दिया। टीम बी की विनीता ने 4 और कल्पना ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी 35 ओवर में केवल 144 रन ही बना सकी। सुरती गौर ने 49 रन की पारी खेली। अलमास ने 2, अवन्य, अदिति, सुरक्षा और मुस्कान ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।
शानदार प्रदर्शन के लिए पूजा राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस दौरान गायत्री यादव, नीलम राजपूत, सर्वेश भटनागर, अनीस राजपूत आदि मौजूद रहे।