फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teaching by punishing students creates negative problems

विद्यार्थियों को दंड देकर सिखाने से नकारात्मक समस्याएं पैदा होती है

Sun, 26 Jun 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teaching by punishing students creates negative problems
आगरा। कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में शनिवार को ‘पनिशमेंट विदाउट टीयर्स एंड रिड्यूसिंग स्ट्रेस इन लाइल्ड एंड टीचिंग टेक्निक्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित 95 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। दिल्ली से आई मास्टर ट्रेनर सादिया रहमान ने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को दंड देकर सिखाने का प्रयास किया जाता है तो उनके व्यवहार में नकारात्मक समस्याएं पैदा होती हैं। विद्यार्थी में गुस्सा, मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन, आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याएं आती हैं।
विज्ञापन

सादिया रहमान ने कहा कि विद्यार्थियों को बिना दंड दिए भी उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। विद्यार्थियों कोे अनुशासित बनाकर पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाई जा सकती है। शिक्षकों को चाहिए कि वह कोई भी टॉपिक पढ़ाने से पहले विद्यार्थी को मूल्य आधारित कहानी जरूर सुनाएं। विद्यार्थी इससे अनुशासित बनेंगे। उनका मनोबल बढ़ाते रहना चाहिए। समय-समय पर काउंसिलिंग करनी चाहिए। विद्यार्थियों की बातों को सुनना चाहिए, उन्हें सिरे से नकारना चाहिए। विद्यार्थी के छोटे-छोटे प्रयासों को कक्षा में सराहा जाना चाहिए। विद्यार्थियों को रुचिकर तरीके से पढ़ाने के लिए शिक्षकों से विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबीना खानम ने शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर की बातों पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed