फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers will take out a bike rally on Monday in protest against the TET order

Agra News: टीईटी आदेश के विरोध में सोमवार को बाइक रैली निकालेंगे शिक्षक

Sat, 06 Sep 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers will take out a bike rally on Monday in protest against the TET order
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नगर क्षेत्र विद्यालय पर बैठक कर सोमवार को होने वाली विशाल बाइक रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने टीईटी के विरोध में 8 सितंबर सोमवार को बाइक रैली का फैसला सुनाया। रैली को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता न केवल उनके भविष्य और आजीविका को संकट में डालेगी बल्कि शिक्षा प्रणाली की स्थिरता और गुणवत्ता पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। जिलामंत्री एमपी सिंह ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन नियमों और योग्यता के अनुसार हुई हैं उन्हें नई नियम के आधार पर अयोग्य ठहराना न्यायोचित नहीं है। जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि सरकार इस विषय पर संगठन के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रेष्ठ नीतिगत समाधान निकाले। बैठक में हरिओम दुबे, केपी सिंह, हरगोविंद चौहान, गौरव पांडेय, महेश आर्य डाॅ. आलोक शाक्य, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed