{"_id":"61fd8c256b03a74bc5747b0f","slug":"teachers-will-have-to-put-their-lectures-on-the-portal-agra-news-agr523368129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पोर्टल पर डालना होगा अपना लेक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पोर्टल पर डालना होगा अपना लेक्चर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय संस्थानों के सभी शिक्षकों को अपने लेक्चर पोर्टल पर डालने होंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पोर्टल बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शुक्रवार को बृहस्पति भवन में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) की बैठक में निर्देश दिए।
प्रभारी कुलपति ने कहा कि संस्थानों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कोई भी कक्षा खाली न जाए। पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विश्वविद्यालय पेटेंट फाइल कराने, कार्यशाला और कॉन्फेंस कराने में सहयोग देगा। शिक्षकों की ओर से दिए जाने वाले अच्छे प्रोजेक्ट प्रस्ताव के लिए भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फंड दिया जाएगा। विशेषज्ञों से प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कराया जाएगा। अभी तक शिक्षकों को फंड की व्यवस्था खुद करनी होती थी।
सभी संस्थानों के निदेशकों से शोध कार्यों आदि के लिए दूसरे संस्थानों से समझौता करने का भी सुझाव दिया। बैठक में सभी संस्थानों की ओर से एनुअल क्वालिटी एश्योरेंस रिपोर्ट सोमवार तक मांगी है। बैठक में आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. अजय तनेजा, प्रो. सुगम आनंद, डीन आर्ट यूसी शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार, डीन फैकल्टी प्रो. वीके सारस्वत आदि शामिल रहे।