{"_id":"61f99bd6e2580c1c4e56af48","slug":"teachers-will-also-be-able-to-do-phd-course-work-online-agra-news-agr523047642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी के छात्र कोर्स वर्क ऑनलाइन भी कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी के छात्र कोर्स वर्क ऑनलाइन भी कर सकेंगे
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेेडकर विश्वविद्यालय से आगामी सत्र में पीएचडी करने वाले शिक्षक कोर्स वर्क ऑनलाइन कर सकेंगे। उनके लिए कोर्स वर्क में भौतिक रूप से उपस्थित होने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। शिक्षकों को कोर्स वर्क के दौरान छुट्टी नहीं लेनी होगी। अपनी नौकरी करते हुए भी कोर्स वर्क कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि पीएचडी करने वाले शिक्षकों के संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पहले की व्यवस्था में शिक्षकों को पीएचडी करने के लिए कोर्स वर्क में भौतिक रूप से शामिल होना पड़ता था। नियमित तौर पर कक्षाएं लेनी पड़ती थी। इससे शिक्षकों को मुश्किलाें का सामना करना पड़ रहा था। कोर्स वर्क छह माह का होता है। इतनी लंबी छुट्टी लेने में शिक्षकों को समस्या होती थी। इससे कुछ शिक्षक पीएचडी भी नहीं कर पा रहे थे। गत सत्र में जरूर कोरोना की वजह से आधे समय कोर्स वर्क ऑनलाइन कर दिया गया था।
शिक्षकों को पीएचडी का कोर्स वर्क ऑनलाइन करने का विकल्प देने के संबंध में रिसर्च एडवाइजरी कमेटी (आरएसी) में प्रस्ताव रखा जाएगा। विश्वविद्यालय में इसे लागू करने की योजना है। इससे शिक्षक, शिक्षण कार्य करते हुए भी कोर्स वर्क कर सकेंगे। पीएचडी की आगामी प्रवेश प्रक्रिया में ही इसे लागू कर दिया जाएगा।