फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers raised their voice for nine-point demands

Agra News: नौ सूत्री मांगों के लिए शिक्षकों ने उठाई आवाज

Tue, 20 Feb 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers raised their voice for nine-point demands
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने नौ सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने के लिए आवाज उठाई हैं। शिक्षकों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। डीआईओएस द्वारा समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन



प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा ने कहा कि चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान की लंबित फाइलों का निस्तारण करते हुए शिक्षकों का इसी माह वेतन निर्धारण कर बढ़े हुए दर से वेतन भुगतान हो। नए नियमों के अनुसार दो लाख रुपये तक कि लंबित एरियर के भुगतान किए जाएं। नौ फरवरी को जो ज्ञापन दिया गया था, उसमें वर्णित सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। विभागीय प्रतिनिधि बनाने का कोई शासनादेश नहीं है। विभागीय प्रतिनिधि बनाने के आदेश को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश के किसी भी जनपद में शिक्षकों की स्ट्रांग रूम की फोटो खींचकर बोर्ड परीक्षा ग्रुप में डालने के लिए रात्रिकालीन ड्यूटी नहीं लगी है, जनपद में भी इसे हटाया जाए। एनपीएस का का अंशदान प्रतिमाह जमा नहीं हो रहा है। जिससे शिक्षकों को हजारों रुपयों का नुकसान होता है। अंशदान प्रतिमाह प्रान में जमा कराया जाय। डीआईओएस ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरना में कृष्ण दत्त त्रिपाठी, मनोज कुमार यादव, नीरज कुमार, मोनू यादव, सुमन कुरील, शशिबाला, रीतू गुप्ता, अनुपम, मनोज कुमार शर्मा आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed