फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers protesting for old pension scheme in mainpuri

'पुरानी पेंशन' के लिए शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, बोले- लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे

Tue, 05 Feb 2019 08:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Feb 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
teachers protesting for old pension scheme in mainpuri
गिरफ्तारी देने जाते शिक्षक
मैनपुरी में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले पांचवें व अंतिम चरण में पुरानी पेंशन बहाली के लिए करहल व घिरोर ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने जुलूस निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बुढ़ापे की लाठी को पाने के लिए हम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

  
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। प्रदर्शन व धरने के बाद अब जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव व जिला ऑडिटर अवलेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन के तहत शिक्षकों ने गिरफ्तारियां दी।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें 240 शिक्षकों और 78 शिक्षिकाओं को मिलाकर कुल 318  शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर ने निजी मुचलके पर रिहा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

teachers protesting for old pension scheme in mainpuri
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते शिक्षक
गिरफ्तारी देने पहुंची भीड़ में शिक्षिकाएं भी शामिल थीं। इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने महिला पुलिस की व्यवस्था कराई।  वहीं, सीओ सिटी राकेश पांडेय भी पुलिस बल के साथ निगरानी बनाए रहे। 

ब्लॉक अध्यक्ष घिरोर महेश आर्य ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी को पाने के लिए हम सभी शिक्षक और कर्मचारी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष करहल ओसपाल सिंह, अलकेश मिश्रा, रामबाबू, आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed