{"_id":"5c59a46fbdec2273ab606dda","slug":"teachers-protesting-for-old-pension-scheme-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पुरानी पेंशन' के लिए शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, बोले- लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पुरानी पेंशन' के लिए शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, बोले- लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे
Tue, 05 Feb 2019 08:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी देने जाते शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले पांचवें व अंतिम चरण में पुरानी पेंशन बहाली के लिए करहल व घिरोर ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने जुलूस निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बुढ़ापे की लाठी को पाने के लिए हम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। प्रदर्शन व धरने के बाद अब जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव व जिला ऑडिटर अवलेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन के तहत शिक्षकों ने गिरफ्तारियां दी।
इससे पूर्व उन्होंने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें 240 शिक्षकों और 78 शिक्षिकाओं को मिलाकर कुल 318 शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर ने निजी मुचलके पर रिहा किया।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते शिक्षक
गिरफ्तारी देने पहुंची भीड़ में शिक्षिकाएं भी शामिल थीं। इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने महिला पुलिस की व्यवस्था कराई। वहीं, सीओ सिटी राकेश पांडेय भी पुलिस बल के साथ निगरानी बनाए रहे।
ब्लॉक अध्यक्ष घिरोर महेश आर्य ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी को पाने के लिए हम सभी शिक्षक और कर्मचारी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष करहल ओसपाल सिंह, अलकेश मिश्रा, रामबाबू, आदि मौजूद रहे।