फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers protest against black pension celebrating black day

नई पेंशन के विरोध में काला दिवस मनाते हुए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Apr 2021 05:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against black pension celebrating black day
मैनपुरी। ऑल टीचर्स एंड इंपलॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाया। अटेवा ने एनएमओपीएस के राष्ट्रीय प्रमुख विजय कुमार बंधु के निर्देश पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
विज्ञापन

नई पेंशन के विरोध में कर्मचारियों ने काला दिवस मनाते हुए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कया। कर्मचारी नई पेंशन को कर्मचारी विरोधी मानते हैं। कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर ही कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पीएफआरडीए एक्ट की प्रतियां सांकेतिक रूप से जलाईं। जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने इस विरोध में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

काला दिवस मनाने वालों में आगरा मंडल के मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया, मैनपुरी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री शशिकांत दीक्षित, संरक्षक आराध्य पांडेय, मोहित जैन जिला मंत्री, अभय प्रताप सिंह, मनोज कुमार, मनीष जैन, संजीव पोरवाल, शशिवेंद्र सैनी, धीरेंद्र वर्मा, योगेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed