फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers learn how to devlop the talent of student

विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना सीखेंगे गुरुजी

Thu, 19 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 19 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
teachers learn how to devlop the talent of student
विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना सीखेंगे गुरुजी - फोटो : Amar Ujala
बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बढ़िया बनाने के लिए अब विद्यार्थियों से पहले गुरुजी को निखारने पर जोर दिया जा रहा है। सीबीएसई-आईसीएसई और यूपी बोर्ड के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना है। प्रशिक्षण कार्यशालाएं इसी माह से शुरू होकर जुलाई तक चलेंगी। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के सदस्य स्कूलों के शिक्षकों को जुलाई में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। दिल्ली से काउंसलर बुलाए जाएंगे। वृहद सतत मूल्यांकन (सीसीई) को और प्रभावी बनाने और विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचान कर उसका विकास करने पर बल दिया जाएगा। अप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि 15 मई से कार्यशाला लगाने की योजना थी, छुट्टी पहले हो गई। अब जुलाई में आयोजन होगा।  
विज्ञापन

 श्री अरविंदो सोसाइटी 20 जुलाई को क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज में यूपी बोर्ड के 25 विद्यालयों के शिक्षकों को दो पाली में प्रशिक्षण देगी। शिक्षकों को जीरो इन्वेस्टमेंट इंप्रूवमेंट इन एजूकेशन इनिसिएटिव (जीआईआईईआई) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को भी जुलाई से प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन


20 को जीडी गोयंका में कार्यशाला 
जिलाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में 20 मई को जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम् में शैक्षणिक गुणवत्ता पर कार्यशाला सुबह दस बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आमंत्रित किया गया है। किसी संस्था की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री पब्लिक स्कूल में चल रहा प्रशिक्षण
गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा रोड में शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि वह कैसे विद्यार्थियों को सरल तरीके से विषयों को समझाएं। प्रधानाचार्य कल्याणी दीक्षित और प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी के निर्देशन में दोनों यूनिटों के 200 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed