फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers imformation not updated, warning to 380 collages

380 कॉलेजों को ब्लैक लिस्टिड घोषित करने का नोटिस

Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
teachers imformation not updated, warning to 380 collages
मैनपुरी। बार-बार की चेतावनी के बाद भी कॉलेज संचालक शिक्षकों का डाटा अपलोड करने में लापरवाही कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 380 कॉलेजों को ब्लैक लिस्टेड घोषित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बोर्ड के निर्देश पर प्रधानाचार्यों को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ का डाटा फीड कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जिले में बार-बार की चेतावनी के बाद भी प्रधानाचार्य शिक्षकों का डाटा विभाग की वेबसाइट पर फीड करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पहले 20 फरवरी तक डाटा फीड कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 25 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन इसके बाद भी तक जिले के 497 कॉलेजों में से 380 कॉलेजों ने शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है, जिसके चलते कक्ष निरीक्षकों के संबंध में विभाग को जानकारी भेजने में दिक्कत हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 380 कॉलेजों को चेतावनी दी है कि वे शीघ्र डाटा अपलोड कर दें नहीं तो उनके कॉलेज को ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज संचालकों और प्रधानाचार्य को दो बार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से और फोन के द्वारा सूचना दी जा चुकी है लेकिन प्रधानाचार्य और प्रबंधक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो संबंधित कॉलेजों को भविष्य के लिए ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed