फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher suspended for creating ruckus in BSA office

Agra News: बीएसए कार्यालय में हंगामा करने वाला शिक्षक निलंबित

Sat, 24 Jun 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for creating ruckus in BSA office
बीएसए कार्यालय में हंगामा करने वाला शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

- बीआरसी बरनाहल पर किया गया संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय में हंगामा करने वाले शिक्षक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही शिक्षक को विद्यालय से हटाकर बीआरसी बरनाहल से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को भी भेजी है।
कंपोजिट विद्यालय नगला जंगी पर तैनात शिक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में हंगामा काटा था। आरोप है कि शिक्षक संतोष कुमार ने बीएसए और कार्यालय के लिपिक मोहित दुबे के साथ अभद्रता भी की थी। मामले में बीएसए दीपिका गुप्ता ने आरोपी शिक्षक संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक निलंबन के दौरान बीआरसी बरनाहल से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने निलंबन आदेश में कहा है कि शिक्षक संतोष कुमार का अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक हजारीलाल से विवाद चल रहा है। इसको लेकर पूर्व मिली शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक और शिक्षक का वेतन रोक दिया गया था। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे संतोष कुमार ने अपना वेतन लगाने का दबाव बनाया। जब कहा गया कि जांच के बाद ही वेतन लग सकेगा तो शिक्षक ने बीएसए और यहां मौजूद लिपिक मोहित दुबे के साथ अभद्रता की। मामले की जानकारी बीएसए ने जिलाधिकारी और सीडीओ को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंड शिक्षाधिकारी जागीर को सौंपी गई जांच
बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी जागीर कौशल कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे जांच कर स्पष्ट रिपोर्ट उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed