फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher spoiling the future of the children, three suspended

नौनिहालों का भविष्य बिगाड़ रहे तीन शिक्षक निलंबित

Sat, 30 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
teacher spoiling the future of the children, three suspended
नौनिहालों का भविष्य बिगाड़ रहे तीन शिक्षक निलंबित - फोटो : Demo pic
परिषदीय बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ के समय प्रधानाध्यापक से लेकर अध्यापक तक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। स्कूलों में ताला लगा मिल रहा है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) धर्मेंद्र सक्सेना को कई स्कूलों के निरीक्षण में न तो शिक्षक पूरे मिले और न ही पंजीकरण के अनुसार विद्यार्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 अकोला ब्लाक के धनौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात 12 शिक्षकों के बाद ब्लाक के दूरस्थ स्कूल से एक शिक्षिका को नवंबर 2015 से संबद्ध किया गया है। विद्यालय में 500 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मिड-डे मील रजिस्टर में अलग-अलग दिनों में 290 से 295 उपस्थिति दर्शाई गई मिली। मौके पर 205 विद्यार्थी मिले। मिड-डे मील रजिस्टर में ओवर राइटिंग मिली। प्रधानाध्यापिका बिना सूचना के कई दिन से अनुपस्थित हैं। सहायक अध्यापिका अंजना कुमारी और ममता की नियमित उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। कालम खाली छोड़ा हुआ मिला। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापिका और दोनों अध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।   
विज्ञापन

 बिचपुरी ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर सुबह आठ बजे बंद मिला। बीएसए के पहुंचने के बाद प्रधानाध्यापक कमलेंद्र सिंह पहुंचे। उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सहायक अध्यापक राजेश कुमार और बबिता कुमारी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अजीतपुर में सहायक अध्यापिका शशिप्रभा अनुपस्थित मिली। उपस्थिति पंजिका में अध्यापिका को न तो अनुपस्थित दिखाया गया था और न ही अवकाश लिखा गया था। शिक्षिका का वेतन काटा जाएगा, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दस शिक्षक निलंबित किए गए 
आगरा। बीएसए ने 14 अप्रैल को पिनाहट ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण कराया था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को दस शिक्षकों मोहित, सीमा दिवाकर, रमेश चंद्र शर्मा, हरिओम पचौरी, रामबहादुर, विनीता सिंह, मनीषा गुप्ता, बालकृष्ण, प्रदीप कुमार और विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया। 65 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed