फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher sent objectionable messages to daughter of school employee touch her feet and apologize

UP: शिक्षक ने विद्यालय के कर्मचारी की बेटी को भेजे ऐसे मैसेज, थाने में पैर छूकर मांगनी पड़ी माफी

Tue, 22 Apr 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 09:57 AM IST
सार

आगरा के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने कर्मचारी की बेटी को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। मामला जब थाने पहुंचा, तो शिक्षक के पसीने छूट गए। उसने थाने में पैर छूकर माफी मांगी, जिसके बाद समझौता हो गया। 
 

विज्ञापन
teacher sent objectionable messages to daughter of school employee touch her feet and apologize
माफी मांगता शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी, एत्मादपुर के कार्यालय में तैनात कर्मचारी की बेटी को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। मामले की शिकायत बरहन थाने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई। आरोपी शिक्षक ने माफी मांगकर थाने में समझौता कर लिया लेकिन बीएसए ने मामले में जांच कमेटी गठित बिठा दी है।
विज्ञापन



 

दर्ज किए गए बयान
सोमवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम हेतु गठित कमेटी जांच करने पहुंची। समिति के 4 सदस्यों ने पीड़िता के घर, थाना बरहन और विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही आरोपी शिक्षक, शिक्षिकाओं व पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। समिति की अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि कर्मचारी की बेटी ने पिता को जब आपत्तिजनक मैसेज मिलने की जानकारी दी दो पिता ने इसकी शिकायत बरहन थाने में की। पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने पैर छूकर माफी मांग ली और थाने में समझौता हो गया।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ

 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिकाएं बोलीं- शिक्षक बच्चों को दिखाता है आपत्तिजनक वीडियो
समिति के सदस्य नरेश पारस ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में पहुंची समिति के सामने शिक्षिकाओं के सब्र का बांध टूट गया। शिक्षिकाओं ने आरोपी शिक्षक की करतूत के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षक स्कूल में रिवाॅल्वर लेकर घूमता है। असामाजिक तत्वों के साथ स्कूल में शराब पीता है। बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाता है। आज तक कोई शिक्षक की शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

ये भी पढ़ें -  वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed