{"_id":"5b589bb74f1c1b51748b7041","slug":"teacher-recruitment-scam-large-network-of-solver-gangs-encountered-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: सामने आया सॉल्वर गैंग का बड़ा नेटवर्क, हर परीक्षा में हो रही है इनकी सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: सामने आया सॉल्वर गैंग का बड़ा नेटवर्क, हर परीक्षा में हो रही है इनकी सेंधमारी
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
Updated Thu, 26 Jul 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर की गिरफ्तारी से सॉल्वर गैंग का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। एसटीएफ का कहना है कि इस गैंग में 60 से ऊपर लोग हैं। इस गैंग के लोगों ने अभी तक बैंकों के पेपर सबसे ज्यादा हल किए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा करने वाली एसटीएफ ने मंगलवार को मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के साथ कई डिग्रियां भी मिली थीं। एसटीएफ को पूछताछ में पता चला है कि राजवीर सॉल्वर गैंग से भी जुड़ा है।
विज्ञापन
इस गैंग के लोग अभी तक प्रदेश की कई सरकारी नौकरियों में पेपर हल करवा चुके हैं। एक पेपर को हल करने का बीस से तीस हजार रुपये तक लिया जाता है। एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि पिछले दिनों जो पुलिस परीक्षा हुई थी उसमें भी सॉल्वर गैंग ने काफी हाथ पांव मारे थे लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
कई सरकारी विभागों की नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में यह लोग अपने आदमी बैठा चुके हैं। इनका नेटवर्क साठ लोगों का है। एसटीएफ मथुरा के साथ अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर मंडल में इनका नेटवर्क खंगाल रही है।
एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इस नेटवर्क ने कई विभागों में अपनी जड़ें जमा रखी हैं। नौकरी लगवाने के लिए बेरोजगारों से सौदेबाजी की जाती है। कुछ नाम सामने आए हैं जिनसे पूछताछ करने की तैयारी हो रही है।
श्रावस्ती में बड़े पैमाने पर हुईं फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति
शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टमाइंड राजवीर गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि श्रीवास्ती में भी बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों की भर्ती कराई गई है। एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि वहां भी भर्ती घोटाले की जांच की जाएगी।
सियासी संरक्षण हासिल है इस गैंग को
मथुरा। फर्जी शिक्षकों की भर्ती कराने वाले गैंग को सियासी संरक्षण प्राप्त है। सरकार भले ही बदल जाए लेकिन इनका नेटवर्क काम करता रहता है। पुलिस को दो बड़े माफिया की तलाश है जो सियासी संरक्षण में इस समय हैं।