{"_id":"5ed7d02b8ebc3e90955a7f6f","slug":"teacher-mainpuri-news-agr444519396","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग: सुबह उत्साह में पहुंचे, शाम को निराश लौटे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग: सुबह उत्साह में पहुंचे, शाम को निराश लौटे अभ्यर्थी
विज्ञापन
03एमएनपी-71-भोगांव डायट पर अभिलेख दुरुस्त करते काउंसिलिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर बुधवार सुबह शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग शुरू हुई। अभ्यर्थी उत्साह के साथ काउंसलिंग के लिए पहुंचे लेकिन दोपहर को आए हाईकोर्ट के निर्णय के बाद शाम को निराश होकर घर लौट गए। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का पत्र पहुंचने के बाद शाम तीन बजे काउंसलिंग प्रक्रिया स्थिगित कर दी गई।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले के 940 पदों के लिए बुधवार की सुबह 10 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर काउंसलिंग शुरू हुई थी। काउंसलिंग के लिए सुबह सात बजे से ही डायट पर चयनित अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया। 10 बजे प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह और बीएसए विजय प्रताप सिंह की देखरेख में काउंसलिंग का कार्य शुरू हुआ। सामान्य वर्ग के पुरुष व महिला, परिसर में ही स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पिछड़ा वर्ग महिला व पुरुष एवं डायट में अनुसूचित जाति, जनजाति व विकलांग वर्ग की काउंसलिंग की गई।
काउसंलिग में सामान्य वर्ग के महिला व पुरुष के 52, पिछड़ा वर्ग में महिला व पुरुष के 65 व अनुसूचित जाति व जनजाति महिला व पुरुष एवं विशेष आरक्षण के तहत 35 अभ्यर्थियों की काउसंलिग हो पाई थी कि इसी बीच सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का पत्र पहुंचा। इसमें कोर्ट के निर्देश के बाद काउंसलिंग स्थिगित करने की बात कही गई थी। प्राचार्य और बीएसए ने पत्र पहुंचते ही काउंसलिंग बंद करा दी। काउंसलिंग बंद होते ही यहां मौजूद सैकड़ों चयनित अभ्यर्थी व उनके परिजन निराश घर को लौट गए।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग के बाद ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
सभी अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। सामाजिक दूरी बनाए जाने के लिए सुरक्षा समिति लगातार प्रयास करती रही।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद काउंसलिंग स्थिगित कर दी गई है। आगे जो भी निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए