फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher leader met Sadar and Karhal MLA

शिक्षक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 27 Oct 2021 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Teacher leader met Sadar and Karhal MLA
मैनपुरी /करहल। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को विधायक सदर राजकुमार यादव और विधायक करहल सोवरन सिंह यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने विधायक को दिए ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। शासन और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते इनका निराकरण नहीं हो पाया है। शिक्षक आंदोलन को मजबूर हैं। शिक्षक नेताओं ने बताया कि प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाली, 17140 व 18150 की न्यूनतम वेतनमान का शासनादेश निर्गत करने, शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार नियुक्ति प्रदान करना आदि शामिल हैं। विधायक ने शिक्षकों की बातें सुनीं और ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। करहल विधायक से मिलने वालों में ओसपाल सिंह और सदर विधायक से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed