फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher

131 शिक्षक बदले हुए पैन नंबर से ले रहे हैं वेतन -शासन से मिले निर्देश के बाद विभाग ने जांच की प्रकिया की शुरू

Sat, 11 Jul 2020 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
teacher
कासगंज। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े से जूझ रहे शिक्षा विभाग की सिरदर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही। एसआईटी की जांच में जनपद के 131 शिक्षक पैन नंबर बदल कर वेतन ले रहे हैं। शासन के निर्देश पर उन शिक्षकों का सत्यापन किया जा रहा है। बीएसए ने इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आगरा विश्व विद्यालय से वर्ष 2004-05 में बीएड करने वाले शिक्षकों के फजीवाड़े की जांच के बीच ही कस्तूरबा विद्यालय में फर्जी शिक्षिका का मामला सामने आया। शासन ने अब ऐसे शिक्षकों को रडार पर ले लिया है जिन्होंने किसी कारण से अपने पैन नंबर बदलवाए। इनकी जांच एसआईटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसआईटी ने इन ऐसे शिक्षकों की सूची जनपद में भेजी है इसमें 131 शिक्षक पैन नंबर बदलकर वेतन लेते पाए गए हैं। इन शिक्षकों के पुराने व नए नंबर में काफी अंतर है। इस सूची के आने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन सभी शिक्षकों की जांच की जाएगी। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिक्षकों ने अपने जो पैन नंबर बदलवाए हैं वे अभिलेखों में गलत नंबर अंकित हो जाने की वजह से ऐसा किया गया है या फिर या फिर शिक्षकों ने अपने पैन नंबर बदलकर कोई अनुचित लाभ लिया है। इन सभी शिक्षकों से कारण सहित स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें।

पैन कार्ड बदलवाने वाले शिक्षकों का विकासखंड वार ब्योरा
कासगंज-20
अमापुर-7
गंजडुंडवारा-21
पटियाली-25
सिढ़पुरा-18
सहावर-14
सोरों-26
पैन नंबर बदलवाने वाले सभी शिक्षकों का सत्यापन कराया जाएगा। इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। -अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed