फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher from Agra Honored for Innovative Teaching Work

Agra: नवाचार शिक्षण कार्य के लिए आगरा की शिक्षिका सम्मानित, राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से नवाजा

Tue, 14 Apr 2026 06:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 14 Apr 2026 06:07 PM IST
सार

नवाचार शिक्षण कार्य के लिए आगरा की शिक्षिका राजश्री यादव को लखनऊ में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षिका एवं साहित्यकार डॉ. यशोधरा यादव को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Teacher from Agra Honored for Innovative Teaching Work
शिक्षिका का किया सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को लखनऊ स्थित होटल अंबर चारबाग में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों एवं साहित्यकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


आगरा की शिक्षिका एवं साहित्यकार राजश्री यादव को 'राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान' से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उनकी पुस्तक 'मेरी शिक्षकीय यात्रा' के सह-संपादन तथा 'विद्यालय बने आनंदघर' विषय पर नवाचारी शिक्षण कार्य के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। राजश्री यादव वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय रजरई, ब्लॉक बरौली अहीर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव एवं साहित्यकार राम नगीना मौर्य उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में एनसीईआरटी प्रकाशन विभाग के सहायक संपादक एवं साहित्यकार शिव मोहन यादव तथा हिमालय लोक संग्रहालय एवं शोध संस्थान, मेंद्रथ (देहरादून) के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्य की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा की ही शिक्षिका एवं साहित्यकार डॉ. यशोधरा यादव को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 90 शिक्षकों की सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त मंच संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय एवं संयोजक दुर्गेश राय द्वारा संपादित पुस्तकों का भी विधिवत विमोचन किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed