{"_id":"6a4a116721de7fe4a0073b44","slug":"teacher-found-absent-from-school-for-eight-years-during-cdo-inspection-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आठ साल से स्कूल नहीं आए अध्यापक, सीडीओ के निरीक्षण के खुली पोल; निलंबन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आठ साल से स्कूल नहीं आए अध्यापक, सीडीओ के निरीक्षण के खुली पोल; निलंबन के आदेश
Sun, 05 Jul 2026 01:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:41 PM IST
सार
मुख्य विकास अधिकारी ने पीएमश्री विद्यालयों में गंदगी और खराब आरओ प्लांट देख नाराजगी जताई। उन्होंने कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करतीं सीडीओ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने शनिवार को ब्लॉक एत्मादपुर के पीएमश्री विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में भारी अव्यवस्था, गंदगी और बंद पड़े आरओ प्लांट मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। वहीं, वर्ष 2018 से बिना किसी सूचना के स्कूल से गैरहाजिर चल रहे एक सहायक अध्यापक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत को निरंतर साफ-सफाई के लिए आदेशित किया।
सीडीओ प्रतिभा सिंह को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मुखबार में पंजीकृत छात्र 169 की जगह 105 छात्र उपस्थित मिले। शिक्षामित्र शालिनी पचौरी और दीपमाला अवकाश पर पाई गई। इसके अलावा सहायक अध्यापक सोमवीर सिंह अनुपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सोमवीर सिंह 2018 से नहीं आए। विद्यालय परिसर और शौचालयों साफ सफाई संतोषजनक नहीं थी। बच्चों के पानी के लिए आरओ खराब पड़े थे।
इसी तरह का हाल पीएमश्री विद्यालय खेड़ी अड़ु का था। उन्होंने विद्यालयों की धनराशि मदवार नियमानुसार व्यय करने और क्रय किए गए सामान की एंट्री स्टॉक रजिस्टर में दर्ज के निर्देश दिए। वहीं नियमित सफाई, पेयजल और अन्य अव्यवस्थाओं को त्वरित सुधार करने के आदेश दिए।