फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher distributed identity cards to council children

Agra News: परिषदीय बच्चों को शिक्षक ने वितरित कराए पहचान पत्र

Mon, 04 Sep 2023 04:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Sep 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher distributed identity cards to council children
परिषदीय बच्चों को शिक्षक ने वितरित कराए पहचान पत्र
विज्ञापन

- निरीक्षण के लिए पहुंचे बीईओ ने बच्चों के एमडीएम का स्वाद चखा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कान्वेंट की तर्ज पर प्रोत्साहित करने के लिए परिषदीय स्कूलों के शिक्षक भी आगे आ रहे हैं। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर भरतपुर पर तैनात प्रधानाध्यापक विवेक कुमार ने अपने वेतन से छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र तैयार कराए। सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विद्यालय का निरीक्षण किया और प्रधानाध्यापक द्वारा तैयार कराए गए पहचान पत्र बच्चों को वितरित किए।

पहचान पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बीईओ को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 34 बच्चों के सापेक्ष 29 बच्चे उपस्थित मिले। बीईओ ने यहां बच्चों से सवाल जवाब किए और उनके लिए बनने वाले मध्यान्ह भोजन का उनके साथ ही स्वाद भी चखा। परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा मिश्रा, पूनम यादव और वरिष्ठ संकुल शिक्षक सतीश चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed