फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher Dismissed After 8 Years of Absence: No Response to Multiple Notices, Service Terminated

आखिर कहां गायब हो गए शिक्षक: आठ साल तक स्कूल का मुंह नहीं देखा, नोटिस भी बेअसर; अब सेवा समाप्त

Fri, 04 Sep 2026 11:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुखवार में तैनात सहायक अध्यापक सोनवीर सिंह की आठ साल से लगातार अनुपस्थिति के चलते सेवा समाप्त कर दी गई। शिक्षक को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने न तो स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही किसी नोटिस का जवाब दिया।
 

विज्ञापन
Teacher Dismissed After 8 Years of Absence: No Response to Multiple Notices, Service Terminated
शिक्षक सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षा विभाग में लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. राकेश सिंह ने एत्मादपुर विकास खंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुखवार में तैनात सहायक अध्यापक सोनवीर सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। शिक्षक मई 2018 से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन


सोनवीर सिंह को वर्ष 2023 में तत्कालीन बीएसए ने तीन अलग-अलग तिथियों में सेवा समाप्ति के नोटिस भेजे गए थे। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के 4 जुलाई 2026 को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान भी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ के निर्देश पर 19 जुलाई 2026 को अंतिम कारण बताओ नोटिस भी प्रकाशित कराया गया। इसके बावजूद शिक्षक ने न तो कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि लगातार अनुपस्थिति और अंतिम नोटिस का जवाब न देने के आधार पर शिक्षक सोनवीर सिंह की सेवाएं उनके अनुपस्थित होने की तिथि यानी 07 मई, 2018 से समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सेवा समाप्त की सूचना शिक्षक को पंजीकृत डाक से भेजें और मानव संपदा पोर्टल से उनका सारा डाटा डिलीट कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed