{"_id":"61a3bccca03972199937ff26","slug":"teacher-death-in-road-accident-kasganj-news-agr5161648157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
सहावर। गंजडुंडवारा रोड बड़ी माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
खोजपुर निवासी शिक्षक सुशील सोलंकी शनिवार रात बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात्रि में पुलिस गश्त करती हुई वहां से निकली तो उन्होंने सड़क किनारे पड़ा देखा। पुलिस शिक्षक सुशील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को फोन कर सूचना दी गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। शिक्षक सुशील मुलायम सिंह इंटर कॉलेज में कार्यरत थे। उनकी पत्नी मंजू सोलंकी भी बेसिक शिक्षा विभाग में हैं। वहीं सुशील की मौत की जानकारी होने पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।