फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher breaks girl student's hand for not washing hands after going to bathroom

UP: बाथरूम जाने के बाद छात्रा ने की ऐसी हरकत...शिक्षक को आ गया गुस्सा, पीटते-पीटते तोड़ दिया हाथ

Sun, 01 Dec 2024 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 08:11 AM IST
सार

फिरोजाबाद के एक स्कूल में बाथरूम जाने के बाद छात्रा की गंदी हरकत पर शिक्षक को गुस्सा आ गया। उसने छात्रा की इस कदर पिटाई लगाई कि उसका हाथ टूट गया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
 

विज्ञापन
Teacher breaks girl student's hand for not washing hands after going to bathroom
छात्रा का तोड़ा हाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित एक स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा को बाथरूम जाने के बाद हाथ न धोना भारी पड़ गया। हेड मास्टर ने छात्रा की पिटाई कर दी। इससे छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना की तहरीर छात्रा की बहन ने थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर मांडई निवासी अनीसा बेगम की नातिन रिया कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर माडई में कक्षा दो की छात्रा है। अनीसा बेगम का आरोप है कि बुधवार को उसकी नातिन पढ़ाई करने के दौरान विद्यालय में लघुशंका के लिए गई थी। वहां से आने के बाद उसने हाथ नहीं धोये। बस इसी बात से नाराज होकर विद्यालय की हेड मास्टर ने रिया की पिटाई कर दी। इससे रिया के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। 
विज्ञापन


छात्रा ने घटना की शिकायत परिजनों से की। शुक्रवार को जब मामले की जानकारी हेड मास्टर से की गई, तो उसने छात्रा का नाम विद्यालय से काटे जाने की धमकी दे दी। इसके चलते छात्रा की बहन अनीसा बेगम ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed