{"_id":"6933a3855501de10fe081b65","slug":"teacher-blackmailed-with-objectionable-pictures-assaulted-for-more-money-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उस्मान से दोस्ती की सजा...शिक्षिका नहीं समझ सकी उसके घिनौने इरादे, एक गलती ने तबाह कर दी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उस्मान से दोस्ती की सजा...शिक्षिका नहीं समझ सकी उसके घिनौने इरादे, एक गलती ने तबाह कर दी जिंदगी
Sat, 06 Dec 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:01 AM IST
सार
आगरा में एक शिक्षिका को उस्मान नाम के युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता से रुपये की मांग करने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की शिक्षिका से अरमान उस्मानी नामक युवक ने दोस्ती कर उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये ले लिए, अब एक लाख रुपये मांग रहा है। मना करने पर रास्ते में रोककर पिटाई भी की। शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उनकी मां की क्षेत्र में दुकान है। दो वर्ष पहले खाली समय में दुकान पर बैठने के दौरान वहां सामान लेने आने वाले शाहगंज निवासी अरमान उस्मानी से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान अरमान ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने अपने भाई अमित उस्मानी और दोस्त के खातों में ऑनलाइन 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद एक लाख रुपये और मांगने लगा। दो दिसंबर को आरोपी ने कई बार काॅल किए लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने स्कूल से लौटते समय दौरेठा रेलवे क्रासिंग पर उन्हें ऑटो से उतरवाया और पिटाई की। घर से रुपये लाकर देने की कहने पर छोड़ा। आगे जाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।