फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher beats student, report filed

Agra News: शिक्षक ने छात्र को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teacher beats student, report filed
कासगंज। एसबीआर इंटर कॉलेज में शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने की आरोप लगा है। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, पीड़ित छात्र का पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।छात्र कृष्ण गोपाल कश्यप निवासी मोहल्ला चौक का आरोप है कि विद्यालय के प्रवक्ता सुशील कुमार पालीवाल ने उसे पीट दिया।उसका कहना है कि शिक्षक भौतिक विज्ञान वर्ग से हैं। प्रोजेक्ट की फाइल उन्हें दी जाती है तो वह अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हैं और फाइल भी फाड़ देते हैं। इधर, छात्र की पिटाई की जानकारी होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद विभाग सह संयोजक कुश गुप्ता, नगर सोशल मीडिया संयोजक अंबुज द्विवेवी, अभिभावक राजेश कुमार, दुष्यंत राठौर, विवेक, अर्पित मिश्र ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में छात्र के पिता राजेश ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर (क्राइम) आरडी यादव ने बताया कि आरोपी शिक्षक सुशील कुमार पालीवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी शिक्षक सुशील कुमार पालीवाल का कहना है कि विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां चल रही थी। बच्चों के शोर मचाने पर डांटा गया था। अनजाने में बच्चे के डंडा लगने से चोट लग गई। इसके लिए वह परिजन से क्षमा याचना भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed