फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher Adjustment Row in Agra: Seniority Ignored Deployments Done at Block Level

Agra: शिक्षक समायोजन पर विवाद...न्याय पंचायत-ब्लॉक स्तर पर तैनाती, वरिष्ठता की अनदेखी का आरोप

Thu, 01 Jan 2026 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 10:14 AM IST
सार

आगरा में शिक्षक समायोजन पर रार शुरू हो गई है। न्याय पंचायत-ब्लॉक स्तर पर तैनाती को लेकर शिक्षक संगठन ने वरिष्ठता क्रम का ध्यान नहीं रखे जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Teacher Adjustment Row in Agra: Seniority Ignored Deployments Done at Block Level
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के 228 एकल विद्यालयों में शिक्षक समायोजन न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर ही किए गए। जहां सरप्लस शिक्षक तैनात थे, उनको उसी न्याय पंचायत और ब्लॉक में एकल विद्यालय में तैनाती दी गई है। इस बारे में बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। जो भी आपत्तियां प्राप्त हुईं थी उनका निस्तारण कर शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


आगरा में 55 स्कूलों में एक भी शिक्षक तैनात नहीं था। यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री ब्रजेश दीक्षित ने बताया कि सीनियर शिक्षकों को उसी ब्लॉक में समायोजन किया गया है।मांग है कि समायोजन की व्यवस्था पारदर्शी रहे। कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। वहीं यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि इस सूची में वरिष्ठता क्रम का ध्यान नहीं रखा गया है। अभी भी ऐसे कई विद्यालय हैं, जहां शिक्षक तैनात नहीं है। शिक्षकों की आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया गया है। संगठन इसका विरोध करता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed