{"_id":"6226196648863e19243f0800","slug":"teacher-accused-of-killing-a-child-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: शिक्षक पर लगा बालक की हत्या का आरोप, दफन शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: शिक्षक पर लगा बालक की हत्या का आरोप, दफन शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग
Mon, 07 Mar 2022 08:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Mar 2022 08:10 PM IST
सार
मैनपुरी के गांव करपिया में शुक्रवार को 11 साल के बालक का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसको दफना दिया। अब मृतक के पिता ने एक शिक्षक पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक नैतिक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बेवर के गांव करपिया में एक 11 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार की दोपहर फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने घटना को खुदकुशी मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन अब परिजन ने एक शिक्षक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। जिस पर स्थानीय पुलिस ने डीएम से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी संदीप भास्कर के 11 वर्षीय पुत्र नैतिक का शव शुक्रवार को घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का जमीन में दफना दिया था। इस मामले में रविवार को थाने पहुंच कर एक शिक्षक पर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शिक्षक ने दी थी धमकी
संदीप भास्कर ने बताया कि पत्नी एक विद्यालय में शिक्षण कार्य करती हैं। वहां एक शिक्षक ने उनके साथ अभद्रता की, जिसका चश्मदीद नैतिक था। शिक्षक ने पुत्र को पीटने के साथ ही धमकाया था। उसी शिक्षक ने पुत्र की हत्या की है। इस बात की जानकारी रविवार को छोटे पुत्र रितिक ने उन्हें दी है।
विज्ञापन
रविवार की शाम घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस के हाथ एक पत्र भी लगा था। जिस पर पुलिस गंभीरता के साथ जांच रही है। वहीं, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को एक पत्र भेजा है।