फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tea seller hanged himself to death Due to a dispute with his wife

फिरोजाबाद में युवक ने की आत्महत्या: पत्नी से विवाद के बाद गया था दुकान पर, सुबह ऐसी हालत में मिली लाश

Sat, 25 Feb 2023 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 08:30 AM IST
सार

घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग दुकान पर पहुंच गए। दुकान के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
tea seller hanged himself to death Due to a dispute with his wife
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के कठफोरी में पत्नी से विवाद होने पर चाय विक्रेता ने दुकान के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हो सकी। सूचना पर सिरसागंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रात को हुआ था विवाद 

सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुराऊ निवासी राजेश कुमार (55) की कस्बा कठफोरी में चाय की दुकान है। पति-पत्नी रात को दुकान पर ही सोते थे। बृहस्पतिवार शाम को राजेश का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बच्चों ने विवाद शांत करा दिया। राजेश खाना खाकर दुकान पर सोने को आ गया, जबकि पत्नी घर पर ही सो गई। देर रात राजेश ने दुकान के अंदर ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी सुबह परिजनों को तब हुई जब ग्रामीण सुबह चाय पीने पहुंचे। दुकान को बंद देख उन्होंने राजेश को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया । इस पर लोगों ने राजेश के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान के अंदर खिड़की से झांककर देखा तो राजेश का शव फंदे पर लटका था। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह का कहना है कि चाय विक्रेता का शव फंदे पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed