फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TCS Manager Suicide: words before death expressed pain which he got from his wife

TCS Manager Suicide: गले में फंदा, आंख में आंसू...मौत से पहले TCS मैनेजर के आखिरी शब्द, पत्नी ने कर दिया तबाह

Fri, 28 Feb 2025 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 06:09 PM IST
सार

Agra Suicide Case: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा का आत्महत्या से पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने  'द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन' का जिक्र किया है। पत्नी से प्रताड़ना की कहानी बयां करते हुए मानव ने अपनी जान दे दी।   

विज्ञापन
TCS Manager Suicide: words before death expressed pain which he got from his wife
मानव शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Manav Sharma News: आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले मानव ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'प्लीज मर्दों की सोचो, बेचारे बहुत अकेले हैं...'। इसके बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


 

6.57 मिनट के वीडियो में बयां किया दर्द 
डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा ने मरने से पहले 6.57 मिनट का वीडियो बनाया। गले में फंदा और आंख में आंसुओं के सैलाब के साथ मानव ने पत्नी से मिला वो दर्द बयां किया, जो वे शादी के बाद से झेलते आ रहे थे। मानव ने सबसे पहले द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन का जिक्र किया। सिस्टम से अपील करते हुए कहा प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। रोते हुए कहा कि कानून में युवाओं को सुरक्षित करने की जरूरत है, नहीं तो कोई बचेगा ही नहीं, जिस पर इल्जाम लगा सको।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर भी की टिप्पणी 
भावुक हुए मानव ने कहा कि 'मैं अपना बता देता हूं…सबका सेम है। इसके बाद पत्नी के चरित्र पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 'मुझे जाने से दिक्कत नहीं है, मैं जाना चाहता हूं, प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।'
 
विज्ञापन

पहले भी कर चुका है जान देने की कोशिश 
वे आगे कहते हैं कि 'पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी…मेरे जाते ही सबकुछ ठीक हो जाएगा, मुझे जाने दो। मैं कल्पना कर रहा हूं, कैसे मरते हैं। मैंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद मानव ने अपनी कटी हुई कलाई दिखाई।
 

मां-बाप को बिल्कुल टच नहीं करना 
वीडियो के अंत में मानव ने कहा कि 'चलो ठीक है, प्लीज आउट, कोई फर्क नहीं पड़ता है, तुम्हारा लॉ आर्डर…तुम्हारा लॉ आर्डर। जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है, मेरे मां-बाप को बिल्कुल टच मत करना। इन्हीं शब्दों के साथ वीडियो पूरा हो जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed