फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TCS Manager Suicide: first anniversary of marriage sister told truth which became reason for death

TCS Manager Suicide: शादी की पहली वर्षगांठ, बहन बोली- व्हाट्सएप चैट में कुछ ऐसा है, जो जानना जरूरी

Fri, 07 Mar 2025 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 02:25 PM IST
सार

Agra Suicide Case: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मानव की बहन ने बताया कि भाभी से भाई बुरी तरह प्रताड़ित हो चुका था। शादी की पहली वर्षगांठ से विवाद शुरू हुआ था।

विज्ञापन
TCS Manager Suicide: first anniversary of marriage sister told truth which became reason for death
Manav Sharma suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

TCS Manager Suicide: टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। माता-पिता और बहन की आंखों के सामने मानव के सुसाइड से पहले बनाए वीडियो का दृश्य घूमता रहता है। पहली बार दंपती में रार होने पर पिता के समझाने पर मानव ने निकिता को आईफोन गिफ्ट किया था।

विज्ञापन

मानव शर्मा की बहन आकांक्षा शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी 2025 को मानव की शादी की पहली वर्षगांठ थी। भाई ने निकिता को खुश करने के लिए बाहर घूमने का सरप्राइज देने का कार्यक्रम बनाया था। ऑफिस से चार दिन की छुट्टी लेने वाला था। यह बात भाई ने फोन पर उन्हें बताई थी। प्रिया के फोन के बाद मानव और निकिता के बीच तनातनी शुरू हुई थी। पहले प्रिया ने निकिता की बहन के बारे में कुछ बताया था। बाद में इंस्टा पर मैसेज भेजकर निकिता के बारे में भी बहुत कुछ लिखा था। इसके बाद मानव को कुछ ऐसी जानकारियां दीं, जिसने मानव की जिंदगी में खलल डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में उनके माता-पिता मुंबई गए थे। दो दिन वहां रुके थे। मानव और निकिता से यही कहा था कि सब कुछ भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करो। माता-पिता को लगा कि सब कुछ ठीक हो गया। मानव भी सामान्य हो गया था। निकिता के लिए आईफोन लेकर आया। मानव से जब भी फोन पर बात होती थी वह यही कहता था कि बहन मिलकर बताऊंगा। एक किस्सा खत्म नहीं हो पाता है दूसरा सामने आ जाता है। समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह हो क्या रहा है। निकिता ने उससे क्या-क्या नहीं छिपा रखा है।

विज्ञापन

बहू की गिरफ्तारी चाहते हैं परिजन
निकिता शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज है। 28 फरवरी से निकिता और उसके पिता फरार हैं। परिजन अब थाना सदर पुलिस के गिरफ्तारी नहीं कर पाने से परेशान हैं।

यह था मामला
डिफेंस कालोनी निवासी मानव शर्मा 24 फरवरी की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। 23 फरवरी को वह मुंबई से आगरा आए थे। पत्नी निकिता शर्मा को उसके घर बरहन छोड़कर आए थे। खुदकुशी से पहले वीडियो बनाया था। इसमें पत्नी को जिम्मेदार बताया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed