फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tb patients lady died in dictict hospital

जिला अस्पताल में भर्ती क्षयरोग से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम

Fri, 22 Apr 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
tb patients lady died in dictict hospital
मैनपुरी। क्षयरोग की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी क्षयरोगियों की मौत हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती क्षयरोग से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से स्वास्थ्य विभाग क्षयरोग की रोकथाम के लिए समय-समय पर अभियान चला रहा है। पहले सक्रिय क्षयरोगी खोजो अभियान चला, जिसमें घर-घर पहुंचकर मरीजों को खोजने का कार्य किया गया। वर्तमान में दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भी क्षयरोगियों को खोजने और उपचार दिलाने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इन सभी योजनाओं और प्रयास के बाद भी युवा अवस्था में क्षयरोगियों की मौत हो रही है। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी सिपाहीलाल की पत्नी संगीता (33) को पिछले कुछ समय से क्षयरोग की शिकायत थी। परिजन उसका उपचार भी करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां देर रात उपचार के दौरान संगीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed