फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TB patient prisoner dies in hospital in mathura

मथुरा: जिला जेल में बिगड़ी विचाराधीन बंदी की तबीयत, अस्पताल में मौत, टीबी से था ग्रसित

Fri, 12 Nov 2021 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

बंदी को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। वह कई दिनों से टीबी से ग्रसित था। इसकी जानकारी उसने जेल प्रशासन को नहीं दी थी। गुरुवार शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
TB patient prisoner dies in hospital in mathura
मथुरा जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिला जेल में बंद टीबी के गंभीर रोगी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसे चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। कई दिनों से टीबी की बीमारी से जूझ रहा था। उसने जेल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी थी। जेल में गुरुवार को उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर भर्ती करवाया गया था। 

विज्ञापन


कोसीकलां निवासी ओम प्रकाश (32) को बरसाना में हुई एक चोरी के मामले में 27 सितंबर 2021 को जेल भेजा गया था। उसका मुकदमा एसीजेएम प्रथम की अदालत में चल रहा था। गुरुवार शाम को करीब चार बजे उसकी तबीयत खराब हुई। जानकारी मिलते ही जेल चिकित्सक ने उसका प्राथमिक इलाज किया। 
विज्ञापन


हवालात में मौत: अल्ताफ के परिवार से मिलने कासगंज आ सकती हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस करेगी कानूनी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को सौंपा गया शव 
हालत ठीक न होने पर शाम 6 बजकर 10 मिनट पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर शाम 6:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदी टीबी का गंभीर रोगी था। इसकी जानकारी उसने नहीं दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  

ओम प्रकाश छठवीं दफा आया था जेल
ओमप्रकाश छठवीं दफा चोरी के मामले में जेल आया था। इस बार बरसाना पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इससे पूर्व वह राजस्थान डींग पुलिस ने चोरी के मामले में जेल भेजा था। बंदी ओमप्रकाश की मौत के बाद जब उसकी मां द्रोपा और पत्नी प्रीति शव लेने आए तो पत्नी ने बताया कि ओम प्रकाश कई दिनों से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। घर पर वह लगातार दवा लेता था। जेल में कोई जानकारी क्यों नहीं दी यह उसे नहीं पता है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed