फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TB information will be available on healthy e-gurukul app, hope will be aware

प्रदेश में सबसे पहले आगरा में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

Tue, 24 May 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
TB information will be available on healthy e-gurukul app, hope will be aware
आगरा। क्षय रोग के खात्मा के लिए आशाएं भी सहयोगी बनेंगी। इनको टीबी की रोकथाम के लिए स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस पर टीबी रोग की पूरी जानकारी मिलेगी। इसके लिए सोमवार को राज्य क्षय रोग प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र (एसटीडीसी) में 30 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 2025 तक टीबी के खात्मे का लक्ष्य है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को समुदाय स्तर पर टीबी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के जरिये प्रशिक्षित करने का पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश में सबसे पहले आगरा में शुरू हुआ है। इसमें टीबी के लक्षण, बचाव की जानकारी देने के साथ संभावित मरीज का विवरण एप पर डाउनलोड करेगी। इसके बाद टीम जाकर नमूना लेकर जांच करेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के जरिये पायलट प्रोजेक्ट में 210 आशाओं को टीबी के बारे में नवीनतम और अधिकतम जानकारी दी जाएगी। इससे वह कम्यूनिटी स्तर पर लोगों को टीबी की रोकथाम के लिए उनकी भाषा में जानकारी देने के साथ क्षय रोगियों को चिह्नित कर उनका उपचार दिलाएंगी।
विज्ञापन

एसटीडीसी के डायरेक्टर डॉ. संजीव लवानियां ने बताया कि प्रदेश सबसे पहले आगरा में शुरू हुए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को 30 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया है। इनमें 24 आगरा और दो-दो मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद से आए थे। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर आशाओं को प्रशिक्षित करेंगे। डीटीडीसी कंसल्टेंट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक आशाएं टीबी के मरीजों को दवाई खिलाने और केंद्र तक ले जाने का कार्य करती थीं। जिला पीपीएम समन्वयक कमल सिंह ने बताया कि स्वस्थ ई-गुरुकुल एप द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आशाएं समुदाय में टीबी के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी, संभावित क्षय रोगियों की पहचान करेंगी, उनके परिवार की काउंसिलिंग करेंगी और उन्हें टीबी से बचाव के उपाय बताएंगी। इसके साथ ही इस एप पर ही मरीज की सभी जानकारी आशाएं ट्रैक कर पाएंगी। मरीज की जांच रिपोर्ट से लेकर उनकी दवाईयों के बारे में सारी जानकारी इस एप के माध्यम से आशाओं तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed