फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tazias were buried amid mournful atmosphere in Karbala, processions were taken out on the tenth of Muharram, and youth performed amazing stunts.

Agra News: कर्बला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिए, मुहर्रम की दसवीं पर निकाले गए जुलूस, युवाओं ने किया हैरतअंगेज करतओं का प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2026 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tazias were buried amid mournful atmosphere in Karbala, processions were taken out on the tenth of Muharram, and youth performed amazing stunts.
गमगीन माहौल में कर्बला के मैदान में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए
आगरा। मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को जनपद के गांव और कस्बों में ताजियों के जुलूस निकाले गए। जुलूस में शामिल अखाड़े के युवाओं ने तलवारबाजी सहित विभिन्न पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। लोगों ने जगह-जगह शरबत पिलाकर अकीकतमंदों का स्वागत किया। गमगीन माहाैल में कर्बला में ताजिये सुपुर्द ए खाक किए गए।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी
में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्यारे नवासे इमाम हसन और हुसैन व उनके परिवार की शहादत पर मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी याद में मनाए जाने वाले पर्व मुहर्रम के मौके पर इबादत, रोजा व नमाज का विशेष महत्व के चलते अदा की गई। दर्जनों स्थानों पर रखे गए ताजिए शुक्रवार दोपहर बुलंद दरवाजा के चंदे पर एकत्र किए गए। जुलूस निकाल कर कर्बला में ताजिए सुपुर्द ए खाक किए गए। बाह
विज्ञापन

में मुहर्रम की दसवीं पर बाह, जैतपुर में या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए। सुनरट्टी से शुरू हुए ताजिए के जुलूस में विभिन्न नुक्कड़ों पर वक्ताओं ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें इंसानी हक की हिफाजत करने वाला बताया। विधायक पक्षालिका सिंह का ताजिया कमेटी के अध्यक्ष उजेर पठान, गुफरान पठान, इमामुद्दीन अंसारी, इसरार मंसूरी, यूसुफ अंसारी, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, दयाशंकर बोहरे, रहीश सिद्दकी, फैजल पठान, भगत सिंह चौहान, संतोष गहलोत आदि ने सम्मान किया। बाह के जुलूस में अख्तर हुसैन, जमीर हुसैन, ताजिया कमेटी के अध्यक्ष पप्पू अंसारी, मुद्दसिर हुसैन, सिराजुद्दीन अंसारी, दानिश हुसैन, वासिफ हुसैन, आरिफ अंसारी, मुईन, कल्लू पठान, पोपन्ना मंसूरी, निजामुद्दीन, चेयरमैन बाह दिवाकर सिंह गुर्जर, भुल्ला गुर्जर, पीतम सिंह आदि रहे। जैतपुर के जुलूस में अरवाज खान, मुबीन खान, असलम मोहम्मद, जमील मोहम्मद, महबूब अली, सत्तार मोहम्मद, अमजद हुसैन, अजीज मोहम्मद आदि रहे। शमसाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

में इमाम हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस गढ़ी शक्कन से शुरू होकर दाऊजी मंदिर पहुंचा, जहां युवाओं ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। बाद में कर्बला पहुंचकर ताजिए सुपुर्द ए खाक किये गए। इस दौरान अंसार पहलवान, अज्जू कुरैशी, सलीम डैडी, जहीन खान, बल्लू कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, पप्पू कुरैशी, बबुआ खां, फिरोज, आदिल आदि उपस्थित रहे। इरादतनगर
में मुहर्रम पर मस्जिद के पास इमामबाड़े से ताजियों का जुलूस निकाला गया। कर्बला में गमगीन माहौल में 6 ताजियों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान शरीफ खां, हाजी गुलाब खां, हाजी सुभान बक्स, हाजी सुबराती, शहीद खां, अनवर खां, रहीसुद्दीन, कमरुद्दीन मौजूद रहे। खेरागढ़ कस्बे में बड़ी मस्जिद इमामबाड़ा से छोटे-बड़े करीब एक दर्जन आकर्षक ताजियों के जुलूस निकाले गए। मिर्जा पाड़ा में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। लोगों ने जगह-जगह शरबत पिलाकर अकीकतमंदों का स्वागत किया। इस दौरान रस्सन बेग, इकराम ख़ां, प्रेमपाल तोमर, आविद खान, अनीस, शाहरुख बेग, अस्मत खां, सलीम शेरवानी आदि माैजूद रहे। कागारौल
में इमामबाड़े से ताजियों के साथ जुलूस निकाला गया। खेरागढ़ तिराहे पर खलील बाबा अखाड़े के युवाओं ने तलवारबाजी सहित विभिन्न पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। इसके बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अछनेरा
के शेखान मोहल्ले से ताजियों का जुलूस अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। या हुसैन की सदाओं के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। कर्बला में रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस अवसर पर वकील अहमद आरिफ, मेंबर हाशिम कुरैशी, शाहिद कुरैशी, सोनू मेंबर, शकील बाबूजी, काका हजरत, रईस खान, भूरा कुरैशी आदि मौजूद रहे। सैंया में इमामबाड़े से मातमी धुन पर ताजियों का जुलूस मस्जिद पर पहुंचा। बाद में कर्बला में ताजिये सुपुर्द ए खाक किए गए। इस दौरान इमाम नईम अख्तर, सरफुद्दीन उस्ताद, कमलेंद्र सिंह, जाहिद अली, पंकज कंसाना, शैलेंद्र सिंह, अमित बघेल आदि माैजूद रहे। फतेहाबाद में मोहम्मद हुसैन की याद में शुक्रवार को कस्बा फतेहाबाद में मातमी माहाैल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। देर शाम कर्बला में ताजिए सुपुर्द ए खाक किए गए।
इंसेट
पिनाहट में ताजियेदारों की सहमति से निपटा वर्षों पुराना विवाद

पिनाहट। कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर गमगीन माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिए निर्धारित मार्ग से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचे, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उधर, कस्बा के मोहल्ला मार में ताजिया रखा जाता था, जिसे लेकर कई वर्षो से विरोध था। शुक्रवार को ताजियादारों और दूसरे पक्ष की सहमति से विवाद समाप्त हो गया।



किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि ने ताजिया कमेटी को भेंट किए एक लाख
किरावली में शाम साढ़े पांच बजे ताजियों का जुलूस निकाला गया। मुख्य चौराहे पर युवाओं और बच्चों ने हैरतअंगेज करतबों तथा पटेबाजी का प्रदर्शन किया। जुलूस में सात फीट ऊंचा ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम कर्बला में गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने पंचायती ताजिया कमेटी और मुस्लिम समाज के चौधरियों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने फैज शाह मजार पर हाईमास्ट लाइट लगवाने और वार्ड नंबर-14 में बरातघर बनवाने की घोषणा की। इस दौरान हाजी हब्बो कुरैशी, दानिश कुरैशी, हाजी रईस कुरैशी, शहीदो कुरैशी, शानू कुरैशी, सलमान कुरैशी, चौधरी जहीर, चौधरी बाबू, चौधरी राजू, वकील कुरैशी, चौधरी मन्नू आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article