फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tazia made with tricolor on muharram in agra up news

Muharram 2022: आगरा में तिरंगे के रंग में रंगा ताजिया, बना हुआ है आकर्षण का केंद्र

Tue, 09 Aug 2022 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 01:55 PM IST
सार

शाहगंज के आजम पाड़ा निवासी मुस्लिम युवक नवाब गुल चमन शेरवानी ने राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा तिरंगा ताजिया बनाया है। ये ताजिया इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
tazia made with tricolor on muharram in agra up news
तिरंगे के रंग से बना ताजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
देश में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर पूरे देश में लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की तैयारी में हैं, तो वहीं ताजनगरी आगरा में ताजिए को पूरी तरह से तिरंगे के रंग से सजा दिया गया है।

मोहब्बत की नगरी आगरा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम तथा तिरंगा प्रेम के चलते सुर्खियों में आए शाहगंज के आजम पाड़ा निवासी मुस्लिम युवक नवाब गुल चमन शेरवानी ने राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा तिरंगा ताजिया बनाया है। ये ताजिया इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें नवाब गुल चमन शेरवानी राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाने के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्होंने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के विरुद्ध फतवा जारी करने वाले देश के 10 बड़े मौलानाओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए भूख हड़ताल की थी, जिसका देश भर के मुसलमानों ने भारी विरोध किया था। 
विज्ञापन

 बकरे के चित्र वाला केक काटकर मनाई थी बकरा ईद

हाल ही में शेरवानी ने बकरे के चित्र वाला केक काटकर बकरा ईद मनाई थी। आगरा के शहर मुफ्ती ने शेरवानी के विरुद्ध फतवा जारी करते हुए कहा था कि मरने के बाद उन्हें कब्रिस्तान में दफनाया नहीं जाए। उसके बाद भी शेरवानी का हौसला कम नहीं हो रहा है। शेरवानी का कहना है कि मेरा मजाक और वतन आमने सामने नहीं है, एक साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेकों बार हो चुकी है मारपीट 

शेरवानी का राष्ट्रवादी मुस्लिम तिरंगा परिवार गणतंत्र दिवस स्वतंत्र दिवस तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम की वर्षगांठ 7 सितंबर पर हर साल भारत माता की प्रतिमा दीवानी चौराहे पर जाते हैं। यहां भारत माता के चरणों में नमन करते हुए देश में अमन चैन की दुआ करते हुए नमाज अदा करते हैं। शेरवानी के इस तरह कारनामे के चलते उनके साथ अनेकों बार मारपीट भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed