{"_id":"665326cb23928140ce07962a","slug":"taxi-driver-murdered-his-wife-by-slitting-her-throat-police-reached-spot-accused-absconding-in-mathura-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में टैक्सी चालक ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में टैक्सी चालक ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस; आरोपी फरार
Sun, 26 May 2024 05:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 05:40 PM IST
सार
मथुरा में किराये के मकान में रहने वाले टैक्सी चालक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने पत्नी का कत्ल क्यों किया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बलदेव के थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया नगला बुर्ज निवासी सत्यभान के मकान में किराए पर रहने वाले टैक्सी चालक गौरव चौधरी ने अपनी पत्नी पूजा का गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मकान मालिक की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मकान मालिक ने बताया कि गौरव मूलरूप से अलीगढ़ के थाना गौड़ा के रफायतपुर का रहने वाला है। वो पिछले आठ महीने से पत्नी के साथ यहां किराये पर रह रहा है। उसने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।