{"_id":"5c0438a4bdec2241c1712ffa","slug":"taxi-driver-arrested-with-fake-notes-of-two-thousand-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो हजार के नकली नोटों के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार, तीसरी बार में पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो हजार के नकली नोटों के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार, तीसरी बार में पकड़ा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदारी में एक दुकान पर दो हजार के नकली नोटों के साथ हरियाणा के टैक्सी चालक को दुकानदार ने पकड़ लिया। वह दो नोट दुकानदार को चला चुका था। तीसरी बार आया तो दुकानदार को शक हो गया। उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी बलजीत निवासी गांव खेड़ीजट, झज्जर (हरियाणा) है। वह शनिवार को खंदारी स्थित एक दुकान पर अंडे खरीदने पहुंचा था। उसने दो हजार का नोट दिया।
150 रुपये के अंडे ले लिए। दुकानदार ने उसे खुले रुपये दे दिए। कुछ देर बाद फिर से दुकान पर आया। इस बार भी 150 रुपये के अंडे खरीदकर ले गया। तीसरी बार आया तो दुकानदार को शक हो गया।
विज्ञापन
उसने उसे पकड़ लिया। पूछताछ शुरू कर दी। शक होने पर नोटों को चेक किया। दो हजार के नोट नकली थे। इस पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 4500 रुपये और बरामद किए।

Trending Videos
इससे पहले भी वह दो-दो हजार के तीन नकली नोट बाजार में चलाकर 1500 रुपये का सामान खरीद चुका था। हालांकि आरोपी का कहना है कि वह टैक्सी चालक है। वह टैक्सी चलाने के लिए आया था।
उसके पास नोट नहीं थे। पुलिस के पास नोट देने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
कहां से आए नकली नोट?
हरियाणा के टैक्सी चालक के पकड़े जाने के बाद एक ही सवाल उठता है कि उसके पास नकली नोट कहां से आए? पुलिस के मुताबिक, जिस तरह से उसने एक-एक करके नकली नोट बाजार में चलाए, उससे लगता है कि उसके पास और भी नकली नोट हो सकते हैं।
वह पूरी तैयारी के साथ आया है। उसके साथ कई और लोग हो सकते हैं। मगर, पकड़ा गया आरोपी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस यह पता करने में लगी है कि कोई बड़ा गैंग तो नहीं है।